{"_id":"62211594350559597a264587","slug":"expansion-of-flying-squad-team-for-fair-elections-bhadohi-news-vns641520992","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष चुनाव के लिए उड़नदस्ता टीम का किया विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष चुनाव के लिए उड़नदस्ता टीम का किया विस्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में अधिकारियों और विभिन्न टीमों की बैठक हुई। इसमें सभी को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस कटिबद्ध है। उन्होंने तीनों विधानसभा क्षेत्रों में उड़नदस्ता और निगरानी टीम का विस्तार किया। अब 54 टीमें आठ-आठ घंटे की तीन पालियों में निगरानी करेंगी। उन्होंने बताया कि टीम नकदी, शराब या प्रलोभन पर नजर रखेंगी। चुनाव में 50 हजार से अधिक नकदी मिलने और कागजात नहीं प्रस्तुत करने पर धनराशि जब्त की जाएगी। प्रत्याशियों के प्रचार के लिए 10 से अधिक वाहनों के काफिले और बाइकर्स रैली की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने लोगों से कहा कि जिला कंट्रोल रूम में 05414-251870, 251871, 251872 एवं टोल फ्री नंबर-1950 पर चुनाव संबंधी सूचना दे सकते हैं। उन्होंने सभी टीमों को सचेत किया। कहा कि आयोग के प्रेक्षक चुनाव क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं। अनुपस्थित पाए जाने पर कार्रवाई होगी।