फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Except Mandi Parishad, all other centers will have a thorn

मंडी परिषद को छोड़कर अन्य सभी केंद्रों पर लगेगा एक कांटा

Sat, 25 Dec 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Except Mandi Parishad, all other centers will have a thorn
धान खरीद की व्यवस्था में शासन स्तर से बदलाव किया गया है। अब कोई भी किसान टोकन के बगैर किसी भी केंद्र पर धान नहीं बेच पाएगा। इसके लिए शुक्रवार से व्यवस्था में बदलाव भी शुरू कर दिया गया। बदलाव की वजह से पूरे दिन कई केंद्रों पर खरीद प्रभावित रही। कुछ केंद्रों पर खरीद तो हुई, लेकिन उसे ऑनलाइन नहीं किया जा सका। उधर, एक और बदलाव किया गया है, जिसमें मंडी परिषद के केंद्रों को छोड़कर अन्य सभी केंद्रों पर एक-एक कांटा लगाकर धान की खरीद कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिले के सुरियावां स्थित साधन सहकारी समिति पर खरीदे गए धान का उठान नहीं होने की वजह से वहां खरीद चार दिन से बंद है। इसी तरह से घोसिया किसान सेवा सहकारी समिति और साधन सहकारी समिति खमरिया के गोदाम में काफी ज्यादा धान डंप पड़ा है। यही हाल कैयरमऊ, पिपलिनी, भरतपुर समिति का भी है। घोसिया समिति के सचिव रामेश्वर तिवारी ने कहा कि लक्ष्य चार हजार क्विंटल का है। इसमें से 1396 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। उठान महज 360 क्विंटल का हुआ है। इन केंद्रों पर शुक्रवार को पॉस मशीन पर किसानों का अंगूठा नहीं लेने से खरीद में परेशानी हुई। यहां किसानों के धान को तौल कराकर अलग रखवा लिया गया। भवानीपुर के किसान ओमकार नाथ शुक्ला ने बताया कि अंगूठा नहीं लेने से दिक्कत हो रही है। शुकुलपुर के रमाकांत शुक्ला ने भी समस्या गिनाई। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि अब टोकन के बगैर धान की खरीद नहीं होगी। किसान ऑनलाइन टोकन निकाल सकते हैं। केंद्र पर उसी टोकन के अनुसार खरीद होगी। इसके साथ ही शासन के निर्णयानुसार मंडी परिषद को छोड़कर अन्य केंद्रों पर अब केवल एक-एक कांटा लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि धान के उठान को लेकर थोड़ी दिक्कत है। यह समस्या एक दो दिन में दूर कर ली जाएगी। सुरियावां में शनिवार को धान का उठान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed