फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Excellent service, awarded for meritorious work

उत्कृष्ट सेवा, सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित

Mon, 22 Feb 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Mon, 22 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Excellent service, awarded for meritorious work
रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान के लिए महकमे के अधिकारियों, कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उनका उत्साह भी बढ़ाय।
विज्ञापन


एसपी प्रतीक मिश्र ने एसओ सुरियावां सुरेंद्र पांडेय को मयटीम वाहन चोरों के गैंग की मुठभेड़ में गिरफ्तारी, तीन बाइक बरामदी जैसे सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन


 बरामद बाइक में एक राजेश पाल की थी,जिसका केस भदोही कोतवाली में दर्ज था। सुरियावां थाने के एसआई अजय सिंह ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।

 चौकी प्रभारी चौरी शिवशंकर सिंह को विभागीय उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जबकि गोपीगंज थाने में तैनात उप निरीक्षक सुश्री गुलफिशां को थाने में दर्ज दो नाबालिग लड़कियों के लापता के मुकदमे में दिल्ली से दोनों की बरामदी पर उत्कृष्ट सम्मान के लिए चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन वाराणसी में प्रधानमंत्री के आगमन में ड्यूटी से प्रशस्ति पत्र नहीं ले सकी। एसपी ने बताया कि नौ फरवरी को डीजीपी ने हर माह तीसरे रविवार को आठ से दस पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने का निर्देश दिया है। कार्यक्रम में पीड़ित जिन्हें पुलिस से राहत मिली हो, उनकी जुबानी सुनाने और वीड़ियो बनाकर अच्छे प्रभाव के लिए दिखाने का भी निर्देश मिला है।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी श्यामशंकर पांडेय, इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह, पीआरओ विवेक कुमार उपाध्याय आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed