फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ex-MLA gang's amount of 1.28 crore seized

पूर्व विधायक गैंग की 1.28 करोड़ की धनराशि जब्त

Fri, 27 May 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ex-MLA gang's amount of 1.28 crore seized
ज्ञानपुर (भदोही)। पूर्व विधायक विजय मिश्र के परिवार और अन्य के विभिन्न बैंकों में जमा एक करोड़ 28 लाख 88 हजार रुपये बृहस्पतिवार को जब्त कर लिए गए। पुलिस के अनुसार यह धन आपराधिक कृत्यों की बदौलत अर्जित किया गया था। इसमें पूर्व विधायक के बेटे, बहू और करीबी के रुपये शामिल हैं। पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध पुलिस विभाग की ओर से कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में गिरोह के सरगना विजय मिश्र निवासी खपटिहा, थाना हंडिया, जनपद प्रयागराज हाल पता कौलापुर के कुनबे की संपत्ति जब्त की गई है। विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र के फर्म लालीरा बिल्डिकान प्राइवेट लिमिटेड के 17 लाख 87 हजार 932 रुपये, बहू रूपा मिश्रा के फर्म नव निर्माण इंफ्रा हाईट्स एंड मूवर्स प्राइवेट लिमिटेड के एचडीएफसी बैंक में जमा 30 लाख रुपये, गिरधारी प्रसाद पाठक निवासी महेरा थाना लालापुर जनपद प्रयागराज के बैंक खाते में जमा 81 लाख सहित कुल एक करोड़ 28 लाख रुपये गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किए गए। इससे पूर्व विधायक के भतीजे ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र सहित अन्य करीबियों की तीन करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति को कुर्क किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed