फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Every Leela of Shri Krishna is divine and every Leela has a spiritual side.

श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला दिव्य है और हर लीला का आध्यात्मिक पक्ष है

Wed, 24 Nov 2021 07:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Every Leela of Shri Krishna is divine and every Leela has a spiritual side.
सीतामढ़ी। पंचवटी धाम ओझापुर में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन बुधवार को आचार्य शरद कृष्ण जी महराज ने भगवान श्री कृष्ण की बाललीलाओं का मनोहारी वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जब पौगंड अवस्था में थे तब तक उन्होंने गृह लीलाएं कीं जब वे मात्र छ: दिन के ही थे तब चतुर्दशी के दिन पूतना आई, जब भगवान तीन माह के हुए तो करवट उत्सव मनाया जा रहा था तभी शकटासुर आया। भगवान ने उस राक्षस का उद्धार किया। इसी तरह बाल लीलाएं, माखन चोरी लीला, ऊखल बंधन लीला, यमलार्जुन का उद्धार आदि दिव्य लीलाएं की। महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला दिव्य है और हर लीला का आध्यात्मिक पक्ष है। श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व के अनेक पहलू हैं। वे मां के सामने रूठने की लीलाएं करने वाले बालकृष्ण हैं तो अर्जुन को गीता का ज्ञान देने वाले योगेश्वर कृष्ण। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बाल्यकाल में अनेकों लीलाएं की। कहा भगवान अपने भक्तों के हर भाव को पहचानते हैं। इंद्रियों पर नियंत्रण कर लेने से भगवान का सानिध्य प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed