फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Even after extending the deadline, the construction of the drain is not complete

समय सीमा बढ़ाने के बाद भी नाले का निर्माण पूरा नहीं

Fri, 31 Dec 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Even after extending the deadline, the construction of the drain is not complete
समय स जल जमाव की समस्या से राहत दिलाने व नगर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से ज्ञानपुर शहर में दुर्गागंज तिराहे से लेकर कोतवाली पुलिया के समीप तक नाले का निर्माण जून 2020 में शुरू कराया गया था। डेढ़ साल का समय बीतने के बाद भी निर्माण पूरा नहीं हुआ है, जबकि एक बार समय सीमा समाप्त होने के बाद अतिरिक्त समय भी कार्यदायी संस्था को दिया जा चुका है। कार्य समय से पूर्ण नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामान्य दिनों में धूल और बारिश होने पर कीचड़ की समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर में जल निकासी के लिए अंडर ग्राउंड नाले के निर्माण की कार्ययोजना वर्ष 2020 में बनी थी। कुल 83.22 लाख रुपये की लागत वाले इस कार्य को कराने की जिम्मेदारी सीएंडडीएस सोनभद्र को दी गई। जून 2020 में काम भी शुरू करा दिया गया। जब निर्माण शुरू हुआ तो लोगों को खुशी हुई कि अब जल्द ही काम पूरा होगा। काम पूर्ण करने का समय सितंबर 2021 तय किया गया, लेकिन काम पूरा हुआ नहीं। ऐसे में एजेंसी के अधिकारियों को काम जल्द काम पूरा करने का निर्देश देते हुए समय बढ़ा दिया गया। दिसंबर 2021 तक काम पूर्ण करने के लिए कहा गया। इसके बावजूद अभी करीब 25 फीसदी काम बाकी ही रह गया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन का कहना है कि 15 दिन में काम पूरा करा दिया जाएगा। सीएंडडीएस के अवर अभियंता चंदन का कहना है कि नाले का निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। काफी काम हो चुका है। जहां समस्या थी, वहां भी काम हो गया है। अब 15 दिन के भीतर काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed