फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Enhanced service charges , utilities missing

सेवा शुल्क बढ़ी, सुविधाएं नदारद

Sun, 21 Jun 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sun, 21 Jun 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
Enhanced service charges , utilities missing
 वे शनिवार को बीडा सभागार में रजपुरा कालोनी के दोनों फेज के आवंटियों के साथ उनकी समस्याओं के संबंध में बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फेज टू से नाला तक जल निकासी के लिए 13 लाख की लागत से सीवर बिछाया जा रहा है। इससे राहत हो जाएगी।

पेयजल पाइपलाइन बदलने की मांग पर उन्होंने बताया कि इसके लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। जब तक उस पर कुछ नहीं होता, तब तक हैंडपंपों की स्थापना कराई जाएगी। साफ सफाई के मसले के हल के लिए केयर टेकर को सप्ताह में दो दिन कालोनी में समय देने का निर्देश दिया। बैठक में आवंटियों ने कई समस्याएं गिनाईं रजपुरा कालोनी फेज टू के देवा जायसवाल, रोहित गुप्ता ने बीडा द्वारा सर्विस टैक्स में 48 प्रतिशत बढ़ोतरी पर नाराजगी जताई और कहा कि सुविधाएं हैं नहीं, केवल आवंटियों का दोहन किया जा रहा है। उन्होंने कालोनी की जलनिकासी समस्या से सडकों पर हो रहे जलजमाव।

जगह-जगह कूड़े के अंबार की ओर ध्यान आकर्षित किया। पेयजल पाइप लाइन और पार्कों की खराब दशा पर भी ध्यान खींचा। लोगों ने कहा कि बीडाकर्मी झांकने तक नहीं आते, जबकि सफाईकर्मी सुविधा शुल्क लेकर ही काम करते हैं। लोगों ने कहा कि यदि समस्याओं का त्वरित निदान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे बीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी इंद्रमोहन दूबे ने समस्याओं पर बीडा के केयर टेकर देवेश मिश्र को निर्देशित किया कि हफ्ते के बुधवार और शनिवार को कालोनी में दिनभर रह कर समस्याएं देखें और निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सीईओ अधिशाशी अभियंता राम अजोर यादव, अमिताभ रंजन दास, ओपी सिंह के अलावा आवंटी सुमन पांडेय, मनोज पांडेय, प्रकाश जयसवाल, रवि सिंह, मो.राशिद, रितेश गुप्ता, पंकज सिंह, अशोक गुप्ता, दीपक सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed