फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Encroachment removed

सरकारी जमीन से हटवाया अतिक्रमण

Tue, 31 Dec 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed
कौलापुर। सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में तहसील प्रशासन जुट गया है। तहसीलदार ज्ञानपुर के नेतृत्व में सोमवार और मंगलवार को सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इससे कब्जाधारकों में खलबली मच गई। मंगलवार को क्षेत्र के बदरी गांव में टीम ने कब्जा हटाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

गापीगंज कोतवाली क्षेत्र के बदरी गांव में पुरवा मार्ग के किनारे मालिक तिवारी और सालिक तिवारी ने घर बनाया था। ग्रामीणों ने सड़क की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगाकर एसडीएम से शिकायत की थी। एसडीएम के निर्देश पर सोमवार की शाम को राजस्व विभाग के अधिकारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। इसके बाद चिह्नित अतिक्रमण को हटवाया गया। नायब तहसीलदार अंजनी कुमार और राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार ने करीब एक घंटे तक मौके पर रुककर कब्जे को हटवाया। तहसीलदार देवेंद्र यादव ने मंगलवार को सुधवैं गांव में अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान दोनों स्थानों पर गहमागहमी का माहौल रहा। वहीं दूसरी ओर चकपड़ौना निवासी नागेश कुमार मिश्र ने डीएम और मंडलायुक्त को पत्रक देकर जबकि सीएम को रजिस्ट्री कर गुहार लगाई। पत्रक में कहा कि वह गाटा संख्या 242 के साढ़े तीन बिस्वा रकबे पर विपक्षी कब्जा कर रहे हैं। पक्की पैमाइश के लिए राजस्व विभाग को प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी गोपीगंज पुलिस विपक्षी को साथ लेकर कब्जा कराना चाहती है। जिला प्रशासन ने जल्द ही कोई निर्णय न लिया तो परिवार समेत आमरण अनशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed