{"_id":"631d492726ea313ec958642c","slug":"encounter-between-police-and-miscreants-in-bhadohi-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़: चेकिंग के दौरान भागे और फायरिंग की, दोनों घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़: चेकिंग के दौरान भागे और फायरिंग की, दोनों घायल, अस्पताल में भर्ती
Sun, 11 Sep 2022 08:04 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 11 Sep 2022 08:04 AM IST
सार
भदोही में रविवार की सुबह पुलिस और बदमाशो में मुठभेड़ हो गई। इसमें एक 50 हजार और एक 25 हजार का इनमिया बदमाश घायल हो गए। इनके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ। इन बदमाशों पर हत्या ,लूट समेत विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही मोरवा नदी पुल के पास रविवार की भोर में मुठभेड़ में 50-50 हजार के इनामी दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए हैं। चौरी के आभूषण व्यापारी से लूटकांड में भी वांछित थे। पुलिस के मुताबिक, भोर में पांच बजे चौरी के कंधिया रेलवे फाटक के समीप पुलिस जांच कर रही थी। उसी दौरान वाराणसी की ओर से बाइक से आ रहे दोनों बदमाश चेकिंग देखकर भागने लगे।
विज्ञापन
भदोही कोतवाली और क्राइम ब्रांच पुलिस ने मोरवा नदी के पास घेरेबंदी करने के बाद दोनों को समर्पण करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। उसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में रमजान अली उर्फ लंबू निवासी कोटवा लोहता वाराणसी और फहीम उर्फ मोटे उर्फ उजैफा निवासी सजनी, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी। एमबीएस अस्पताल में उपचार कराने के बाद उनकी स्थिति सामान्य है। बताया कि रमजान के खिलाफ डीआईजी मिर्जापुर ने 50 हजार और मोटे उर्फ उजैफा पर आजमगढ़ पुलिस ने 25 और भदोही पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
बताया कि उजैफा 2019 से आजमगढ़ से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, धोखाधड़ी सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस, बाइक बरामद हुई।
कई जिलों में वांछित हैं दोनों बदमाश
बदमाश उजैफा और रमजान पूर्वांचल के कई जिलों की पुलिस के लिए सिरदर्द बने थे। लूट, हत्या के प्रयास सहित दोनों पर 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर और भदोही में कई वारदात अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों की पुलिस को तलाश थी। पुलिस का मानना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी से चौरी के स्वर्ण आभूषण व्यापारी से लूटकांड के अलावा कुछ अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है।