फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Elephant killed Saraf in Chandauli

चंदौली में हाथी ने सराफ को पटक कर मार डाला

Sun, 27 Oct 2019 12:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 27 Oct 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Elephant killed Saraf in Chandauli
चंदौलीः बबुरी के परनपुरा में दुर्घटना करने वाले हाथी को देखने के लिए जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चंदौली जिले के परनपुरा गांव में शनिवार शाम चार बजे बेटे के साथ हाथी देखने पहुंचे सराफ रमाशंकर सेठ उर्फ अजय (40) को हाथी ने पटक कर मार डाला। दर्शकों में से ही किसी के पत्थर मारने पर हाथी भड़क गया था। हादसे के बाद मौके पर दो पुलिस वालों को तैनात कर दिया गया। वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। महावत के लाइसेंस की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


भदोही निवासी महावत तुलसी राम जौनपुर के अशोक तिवारी के दो हाथियों को लेकर रामनगर की रामलीला में आया था। रामलीला समाप्त होने के बाद रोजी-रोटी के लिए महावत हाथियों को लेकर बबुरी क्षेत्र में चला आया। शनिवार शाम तुलसी राम एक हाथी लेकर परनपुरा गांव पहुंचा था।
विज्ञापन


इसी दौरान गांव निवासी रमाशंकर सेठ उर्फ अजय (40) दस साल के बेटे नैतिक के साथ हाथी देखने पहुंच गए। रमाशंकर की परनपुर चट्टी पर ही आभूषण की दुकान भी है। बेटे ने जिद की तो रमाशंकर ने उसे हाथी पर बैठा दिया। नैतिक के उतरने के कुछ देर बाद रमाशंकर हाथी की सूंड़ में 20 रुपये का नोट देने लगे। इसी बीच किसी ने हाथी पर पत्थर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे हाथी भड़क गया और रमाशंकर को उठाकर पटक दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम सदर हीरालाल, सीओ चकिया कुंवर प्रभात सिंह, वन रेंजर चंदौली ताराशंकर यादव और पुलिस फोर्स पहुंच गई। एसडीएम सदर हीरालाल का कहना है कि यह एक दुर्घटना है। मुख्यमंत्री सर्वहित किसान बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये की सहायता के लिए शासन को संस्तुति भेज दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed