फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Electricity will be uninterrupted till Deepawali

दीपावली तक निर्बाध मिलेगी बिजली

Thu, 12 Nov 2020 04:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Electricity will be uninterrupted till Deepawali
ज्ञानपुर। दीपोत्सव के मद्देनजर जिले को 14 नवंबर तक निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। शासन का पत्र आने के बाद विभाग आपूर्ति व्यवस्था बेहतर बनाने में जुट गया है। हालांकि पेयजल की व्यवस्था सामान्य दिनों की तरह ही रहेगी, जबकि स्वास्थ्य सुविधा में कुछ व्यवस्थाएं विभाग की ओर से बढ़ाई गईं हैं।
विज्ञापन

दीपावली पर्व के मद्देनजर ज्यादातर अधिकारियों से लेकर कर्मचारी तक अपने परिवार के बीच रहना चाहता है। इससे सरकारी दफ्तरों में भी कामकाज प्रभावित हो जाता है। बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं मुख्य जरूरत हैं। वैसे तो जिला मुख्यालय पर पूर्व से ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है, लेकिन ग्रामीण अंचलों में 12 से 14 घंटे ही बिजली मिल पाती है। दीपावली पर शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति 24 घंटे रहेगी। शासन के निर्देश पर धनतेरस से दीपावली तक तीन दिनों तक बिजली 24 घंटे रहेगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मनोज कुुमार सिंह ने कहा कि कहीं कोई तकनीकी खराबी न हुई तो तीन दिन तक निर्बाध बिजली आपूर्ति का आदेश दिया गया है, जिसको प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि दीपावली के दिन ओपीडी दोपहर दोपहर दो बजे की बजाए 12 बजे तक रहेगी। उसके अलावा इमरजेंसी 24 घंटे चालू रहेगी। पटाखे से जले मरीजों का उपचार इमरजेंसी में किया जाएगा। ईओ ज्ञानपुर आलोक रंजन ने कहा कि नगर में पानी की आपूर्ति पूर्व की तरह सुबह-दोपहर और शाम को दी जाएगी, हालांकि इस दौरान क्लोरीन युक्त पानी घरों में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed