फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   electricity supply stopped in area

दिन भर गुल रही बाजार सलाबत खां की बिजली

Sat, 06 Jun 2020 05:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
electricity supply stopped in area
भदोही। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ शहर में बिजली आपूर्ति डगमगा गई है। बाजार सलाबत खां मोहल्ले में शनिवार की भोर में साढ़े चार बजे तेज आवाज के साथ केबिल टूटकर अलग हो गया। इसके बाद से मोहल्ले में आपूर्ति बाधित है। शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने शहरों को 20 से 24 घंटे आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। लेकिन हर रोज कहीं न कहीं फाल्ट होने से कटौती जारी है। बाजार सलाबत खां मोहल्ले में शनिवार को दिन भर बिजली नहीं होने से लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। लोगों ने कहा कि लाइन मैन तो हैं लेकिन वे पहले सुविधा शुल्क मांगते हैं इसके बाद कुछ करते हैं। शाम पांच बजे तक कोई कर्मचारी झांकने नहीं आया था। कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव जाहिद अख्तर अंसारी ने कहा कि पूरे दिन शहर में बिजली थी लेकिन उनके मोहल्ले में लोग गर्मी और उमस से जूझते रहे। पानी की भी समस्या हो गई। उन्होंने अधिशासी अभियंता से तत्काल फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed