फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Electricity is needed from house to house, technical flaws will be overcome by cooperation

बिजली घर-घर की जरुरत,सहयोग से दूर होंगी तकनीकी खामियां

Thu, 28 Jul 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Electricity is needed from house to house, technical flaws will be overcome by cooperation
केएनपीजी कॉलेज में बिजली महोत्सव में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। विद्युत विभाग ने बृहस्पतिवार को अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत केएनपीजी कालेज ज्ञानपुर के सभागार में बिजली महोत्सव मनाया। हर घर को रोशन करने के लिए जन-जन को जागरूक करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि बिजली घर-घर की जरूरत है। सहयोग से तकनीकी खामियों को दूर किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि टीएचडीसी इंडिया और एनटीपीसी के संयुक्त तत्वावधान में यह जागरूकता अभियान आने वाले समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि आठ वर्ष पहले उत्पादन क्षमता 248.554 मेगावाट थी, अब 4000 मेगावट हो गई है। उज्ज्वला योजना में बिजली से वंचित परिवारों को संतृप्त किया गया। 2015 तक ग्रामीण क्षेत्रों को मिलने वाली 12 घंटे की आपूर्ति का समय 22 घंटे करना तकनीकी सुधार का बड़ा उदाहरण है। बकाए राजस्व को जमा करने से बिजली उत्पादन और प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी आने वाले समय में नहीं होगी। विभागीय व्यवस्थाओं का डिजिटलीकरण होने से हर तरह का डाटा देखा जा सकता है। हिदायत दी कि कटियामारी न कर वैध कनेक्शन लिए जाएं, कटियामारी से अल्पकालीन दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। घरेलू कनेक्शन से औद्योगिक कार्य न करें। सहयोग मिलने पर विभाग के अधिकारी-कर्मचारी जर्जर उपकरणों को बदल कर बिजली के उपयोग और सुधार में मदद करेंगे। टीएचडीसी के शुभम चौबे ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। लोगों को जागरूक करने के लिए महोत्सव में नुक्कड़ नाटक, एलसीडी पर लाइव भी दिखाया गया। महोत्सव में सीडीओ भानुप्रताप सिंह, प्राचार्य पीएन डोंगरे, अधिशासी अभियंता सदर नेमीचंद्र, अभिषेक यादव, अवर अभियंता माधव कुमार, राजेंद्र पाल, हरिश्चंद्र यादव, प्रवीण तिवारी आदि मौजूद रहे।

केएनपीजी कॉलेज में बिजली महोत्सव में मौजूद लोग। संवाद

केएनपीजी कॉलेज में बिजली महोत्सव में मौजूद लोग। संवाद- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed