{"_id":"6051ffcb8ebc3e8ccd2e2bdd","slug":"electricity-in-kharagpur-village-cut-in-dues-bhadohi-news-vns58032659","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाए में कटी खड़गपुर गांव की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाए में कटी खड़गपुर गांव की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसिया। उप खंड विद्युत कार्यालय गोपीगंज में तैनात अधिकारियों के खिलाफ किसानों की नाराजगी बढ़ गई है। बुधवार को एक्सईएन को प्रार्थना पत्र देकर भेजकर आरोप लगाया कि गत दिनों जांच अभियान चलाकर कई उपभोक्ताओं का कनेक्शन बकाए में काट दिया गया। बताया कि टीम के वापस लौटने के बाद उपभोक्ता फिर से केबल लगाने लगे है।
विभागीय अधिकारियों ने बकाएदारों को दंडित न कर सारीपुर में लगे मुख्य जंफर को काट दिया। सारीपुर से कटे जंफर को न जोड़ने का परिणाम यह है कि दर्जनों परिवारों के घरों में न प्रकाश की व्यवस्था मिल रही है न किसानों को सिंचाई का लाभ। गर्मी के मौसम में जंगली जानवरों, विषैले जंतुओं के डंसने का भय ग्रामीणों में है। स्कूलों के खुल जाने पर बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बाधित हो चुकी है। किसानों ने बताया कि सिंचाई न होने पर वह सभी धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। इस संबंध में शिकायत करने वालों में संजय कुमार, कैलाशनाथ यादव, गोविंद प्रसाद शर्मा, भूलन यादव, मोहन प्रसाद गुप्ता, ननकू राम, भरतलाल पाल रहें।
इस संबंध में एक्सईएन एमके सिंह ने कहा कि बिल का बकाया अधिक होने के कारण यह समस्या आ रही है। उपभोक्ता एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराकर बकाए की अदायगी कराए तो विभाग उनकी समस्या को दूर कराएगा।