{"_id":"68a31255b73dc0040e0b6196","slug":"electric-current-passed-through-fan-disabled-person-died-mother-fainted-after-seeing-dead-body-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फर्राटा पंखे में उतरा करंट, दिव्यांग की मौत, जमीन पर बेटे की लाश देख बेसुध हुई मां; नहीं कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फर्राटा पंखे में उतरा करंट, दिव्यांग की मौत, जमीन पर बेटे की लाश देख बेसुध हुई मां; नहीं कराया पोस्टमार्टम
Mon, 18 Aug 2025 05:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 18 Aug 2025 05:37 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में दिव्यांग की करंट लगने से माैत के बाद पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने शव लेने और पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पति की माैत से पत्नी बेसुध हो गई थी।
विज्ञापन
दिव्यांग राम विकास वर्मा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव में रविवार को दोपहर में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से दिव्यांग राम विकास वर्मा (30) पुत्र छैला वर्मा की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक राम विकास वर्मा पैर से दिव्यांग था। वह परिवार वालों के साथ सूप बनाकर जीवकोपार्जन करता था। उसकी पत्नी अंजली रक्षाबंधन के दिन मायके गई थी। दोपहर में गर्मी अधिक होने पर वह घर में रखे फर्राटा पंखे को चलाने गया।
विज्ञापन
पंखे में करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गया। कुछ देर बाद उसकी मां झुन्नी देवी खाना देने के लिए पहुंची तो वह जमीन पर गिरा पड़ा था। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। खबर मिलते ही उसकी पत्नी भी घर पहुंची।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके तीन अन्य भाई दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन