फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   electric current death

करेंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Tue, 15 Oct 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
electric current death
ज्ञानपुर। नगर के पुरानी बाजार मोहल्ले में मंगलवार की सुबह नौ बजे घर की साफ-सफाई के दौरान करंट की चपेट में आने से सेवानिवृत्त इंजीनियर सुरेंद्र कुमार वर्मा (70) की मौत हो गई। घटना से आसपास खलबली मच गई।
विज्ञापन

ज्ञानपुर निवासी सुरेंद्र कुमार वर्मा छत्तीसगढ़ के विलासपुर की एक कंपनी में इंजीनियर थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वह अपनी बेटी के साथ उत्तराखंड प्रदेश के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में रहने लगे। उनकी बेटी हल्द्वानी में वैज्ञानिक हैं। सुरेंद्र वर्मा अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते थे, लेकिन दीपावली और होली जैसे पर्वों पर ज्ञानपुर के पुरानी बाजार स्थित घर की साफ-सफाई करने के लिए यहां आते थे। 27 अक्तूबर को दीपावनी के मद्देनजर मंगलवार को वह ज्ञानपुर स्थित अपने आवास की साफ-सफाई कर रहे थे। मंगलवार को साफ-सफाई के दौरान सीढ़ी की रेलिंग में उतर रहे करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवार वालों को सौंप दिया। उनका अंतिम संस्कर हल्द्वानी में होगा। घटना की खबर मिलने पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि मंगलवार को उन्हें हल्द्वानी भी जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed