फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Elderly prisoner dies in district jail

जिला कारागार में वृद्ध बंदी की मौत

Wed, 02 Mar 2022 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Elderly prisoner dies in district jail
जिला कारागार में गैर इरादन हत्या के मामले में निरुद्ध 65 वर्षीय बंदी की मंगलवार को सुबह मौत हो गई। वह 2019 में गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ था। घटना से जेल के अधिकारियों में खलबली मची रही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, बंदी की मौत से उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

औराई के मेदनीपुर गांव निवासी सहतू बिंद (65) वर्ष 2019 में गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ था। मंगलवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। जिला कारागार के अधिकारी आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ज्ञानपुर लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन का कहना है कि वह अस्थमा का रोगी था। समय-समय पर उसकी जांच कर दवाएं दी जा रही थीं। सूत्रों का कहना है कि वह सुबह शौच गया और देर तक नहीं लौटा। जब अन्य लोग शौच गए तो वह वहीं गिरा हुआ था। घटना को लेकर परिवार वाले भी कुछ कहने से बच रहे हैं। जेल अधीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि सहतू बिंद अस्थमा का रोगी था। जेल अस्पताल के अलावा जिला अस्पताल के चिकित्सक समय-समय पर दवाएं देते थे। मंगलवार को उसकी अचानक तबियत खराब हुई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्य जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed