{"_id":"603b754a8ebc3ee92a0704af","slug":"elderly-and-sick-will-get-vaccinated-today-bhadohi-news-vns5772073185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग और बीमारों को आज लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग और बीमारों को आज लगेगा टीका
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में सोमवार को बुजुर्ग और 45 साल से अधिक उम्र के गंभीर रूप से बीमार लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए जिले में दो सरकारी और एक निजी अस्पताल का चयन किया गया है। सरकारी में नि:शुल्क जबकि निजी अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए 250 खर्च करने पड़ेंगे।
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण एक साल से पूरा देश परेशान है। वैक्सीन तैयार होने के बाद 15 जनवरी को जिले में पहुंची। उसके बाद कई चरणों में पांच हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों और 37000 फ्रंट लाइन वर्कर को वैक्सीन लगाई गई। शासन के निर्देश पर अब सोमवार को 60 साल और 45 साल से अधिक के गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि सीएचसी भदोही, जिला अस्पताल ज्ञानपुर और निजी अस्पताल जीवनदीप को वैक्सीनेशन केंद्र बनाया गया है। तीसरे चरण के पहले दिन हर केंद्र पर 100-100 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। उसके बाद केंद्रों की संख्या और टीका लगाने वालों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि अभी कितने बुजुुर्गों और बीमार लोगों को टीका लगेगा तय नहीं है। शासन की ओर से गाइडलाइन आने पर चिह्नित होंगे। उन्होंने बताया कि निजी अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए 250 रुपये खर्च करना पड़ेगा। कोरोना वैक्सीनेशन के दो चरणों में सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण किया गया जबकि तीसरे चरण के लिए निजी अस्पताल के चयन पर सवाल उठने लगे हैं। भदोही में सीएचसी को शामिल करने के बाद वहीं से 500 मीटर दूर निजी अस्पताल का चयन किया गया है जबकि डीघ, सुरियावां, अभोली और औराई ब्लॉक को पूरी तरह अछूता रखा गया।
विज्ञापन
तीसरे चरण के वैक्सीनेशन के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि आधार कार्ड लेकर आने पर तत्काल पंजीयन किया जाएगा। आरोग्य सेतु और कोविन पोर्टल-2.0 पर पंजीकरण कराने पर संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगाई जाएगी।