{"_id":"61f2e6177d974d571b1f1f9d","slug":"eighty-got-infected-120-beat-corona-bhadohi-news-vns6356379189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्सी मिले संक्रमित, 120 ने दी कोरोना को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्सी मिले संक्रमित, 120 ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही, लेकिन संक्रमित तेजी से ठीक हो रहे हैं। दो दिनों में जिले में 80 नए मरीज मिले, हालांकि 120 संक्रमित कोरोना को मात देने में सफल हो गए। बृहस्पतिवार को एक साथ 78 मरीजों के स्वस्थ होने से एक्टिव केस की संख्या घटकर 237 पहुंच गई।
कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। नए साल की शुरुआत से संक्रमितों के मिलने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह दिन ब दिन तेजी से बढ़ रहा है। कोविड गाइडलाइन का पालन भी बेअसर है। इससे संक्रमण थम नहीं रहा। बृहस्पतिवार को 32 नए केस मिले। इसमें ज्ञानपुर ब्लॉक में दो, भदोही में छह, सुरियावां में 12, डीघ में आठ, औराई में चार संक्रमित शामिल हैं। 78 संक्रमितों के स्वस्थ होने से एक्टिव केस 237 रह गए हैं। बुधवार को भी 48 नए मरीज मिले और 42 संक्रमितों ने कोरोना को मात दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि वैक्सीन लगने से तीसरी लहर में संक्रमितों को ज्यादा दिक्कत नहीं हो रही है। उन्होंने सभी को वैक्सीन लगाने के लिए कहा।
कोरोना योद्धाओं को डीएम ने किया सम्मानित
ज्ञानपुर। कोविड-19 प्रबंधन और टीकाकरण में विशेष योगदान देने वाले प्रधानों, चिकित्सकों, आंगनबाड़ी को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बुधवार को सेवा संकल्प पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। शत प्रतिशत टीकाकरण कराने पर पल्हैंया के प्रधान दिलीप यादव, अभियां के अनिल सिंह, उत्कृष्ट कार्य करने पर सीएचसी अधीक्षक सुरियावां डॉ. आरबी पाठक, डॉ. अमरनाथ, आशुतोष पांडेय, डिप्टी कलेक्टर अभय कुमार सिंह, डॉ. अमित दूबे और अंबरीष सिंह को पुरस्कृत किया।