फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   eight students suspended in the case of beating case victim gave complaint police station

Bhadohi: जूनियर को सीनियर छात्रों ने पीटा, 8 निलंबित, TV देखने को लेकर हुआ था विवाद, पीड़ित ने दी तहरीर

Sun, 17 Mar 2024 11:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 17 Mar 2024 11:42 PM IST
सार

Bhadohi: प्राचार्य सीएम सिंह ने आरोपी आठ छात्रों को निलंबित करते हुए अभिभावकों को बुलाकर घर भेज दिया। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की। वहीं, दूसरी ओर पीड़ित छात्र ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि विवाद टीवी देखने को लेकर शुरू हुआ।

विज्ञापन
eight students suspended in the case of beating case victim gave complaint police station
जिला अस्पताल से घायल छात्र को लेकर जाते सहयोगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के ज्ञानपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बीती रात करीब 11 बजे आठवीं के छात्र की इंटर के छात्रों ने पिटाई कर दी। जिससे छात्रावास परिसर में खलबली मच गई। घायल छात्र को जिला अस्पताल ज्ञानपुर में भर्ती कराया गया। प्राचार्य सीएम सिंह ने आरोपी आठ छात्रों को निलंबित करते हुए अभिभावकों को बुलाकर घर भेज दिया।

विज्ञापन


मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की। वहीं, दूसरी ओर पीड़ित छात्र ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि विवाद टीवी देखने को लेकर शुरू हुआ।
विज्ञापन


सुरियावां थानाक्षेत्र के बहुता सुजानगिरी निवासी सौरभ वर्मा पुत्र ग्वाल चंद्र वर्मा नवोदय विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। तहरीर के मुताबिक रात करीब 10.45 मिनट पर इंटरमीडिएट के कुछ छात्र उसके हास्टल में पहुंचकर गाली-गलौज किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई, जिससे सौरभ घायल हो गया। मारपीट की खबर मिलते ही विद्यालय परिसर में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य समेत वार्डेन मौके पर पहुंच गई। प्राचार्य ने तत्काल कदम उठाते हुए आरोपी आठ छात्रों को अभिभावक को बुलाकर घर भेज दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। रिपोर्ट आने पर छात्रों पर अग्रिम कार्रवाई होगी। ज्ञानपुर कोतवाली प्रभारी विनोद तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed