फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eight persons getting sick after drinking contaminated water in bhadohi

यूपी: गंदा पानी पीने को मजबूर, दूषित पानी पीने से महिला समेत आठ बीमार 

Mon, 22 Mar 2021 12:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 22 Mar 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
Eight persons getting sick after drinking contaminated water in bhadohi
हैंडपंप के पास खड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गांव में इंडिया मारका हैंडपंप से आ रहे दूषित पानी की वजह से करीब आठ लोग डायरिया के शिकार हो गए। सभी का उपचार अस्पताल में कराया गया। मामला अभोली ब्लॉक के गंगारामपुर गांव का है।

विज्ञापन


गंगा रामपुर गांव में लगे हैंडपंप के पास जल निकासी की सुविधा नहीं है। जिस कारण हैंडपंप का निकला पानी दूषित होकर फिर से रिसकर हैंडपंप के अंदर आ जाता है। जिसके सेवन से सोमवार को मुकुंदा(45), शैलेंद्र(32), केशव(27), अशोक(38), आंचल(12), विमला देवी(45), श्यामधर(47), सुमन(23), अरुण(22) डायरिया के शिकार हो गए हैंl इनका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में पानी की तरह पैसा बहाया गया, लेकिन हैंडपंप से जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई। इस कारण नल का निकला हुआ गंदा पानी आसपास इकट्ठा हो जाता है। जिससे हैंडपंप के नीचे का जलस्तर दूषित हो गया है। उसे जल्दी ही सही कराने की लोगों ने मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिलोकीनाथ बिंद जिला सचिव कांग्रेस पार्टी ने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से अगर गांव की छोटी-छोटी समस्याओं पर अगर ध्यान दिया गया होता तो ऐसी बड़ी समस्या उत्पन्न नहीं होती। ग्रामीण अरुण कुमार का कहना है कि इस समय लोग इतने भयभीत हो गए हैं कि अब बाहर से पानी खरीद कर पीने को विवश हो रहे हैं। घरों में एक तरफ दाल रोटी और जीविका चलाने के लिए परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed