फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eight corona positive including three health workers

तीन स्वास्थ्यकर्मी समेत आठ कोरोना पॉजिटिव

Sat, 15 Jan 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Eight corona positive including three health workers
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। शुक्रवार को आठ मरीज मिले। इनमें तीन स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हें। अब कुल संक्रमितों की संख्या 55 हो गई है। सभी होम आइसोलेशन में हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की स्टेशन पर जांच की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर चल रही है। दो दिन 10-10 मरीज मिलने के बाद यह संख्या दो पर आ गई थी, इसके बाद बुधवार और शुक्रवार को यह बढ़कर 11 पर पहुंच गई। जबकि शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या आठ पर आ गई है। मिले नए संक्रमितों को होम आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है। भदोही में एक, सीएचसी डीघ में एक, माधोसिंह में एक, सीएचसी सुरियावां में दो, विठ्ठलपुर में एक, खानपुर में एक मरीज मिला है। नोडल अधिकारी डॉ. अमित दुबे ने बताया है कि आठ नए मरीज मिले है। अब संक्रमितों की संख्या 55 हो गई है।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की स्टेशन पर जांच की जा रही है। प्रतिदिन आरटीपीसीआर जांच के नमूने बीएचयू भेजे जा रहे हैं। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जाएगी। संक्रमित मिलने पर आइसोलेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed