फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Efforts brought colour, half the population passed in first class

रंग लाया प्रयास, आधी आबादी हुई प्रथम श्रेणी में पास

Wed, 09 Mar 2022 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Efforts brought colour, half the population passed in first class
लोकतंत्र की मजबूती के लिए आधी आबादी की भूमिका अहम होती है। इसे कालीन नगरी की महिलाओं, युवतियों ने भी बखूबी समझा है। यही वजह है कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से लेकर मतदान तक में महिलाएं आगे रही हैं। इस बार जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर आधी आबादी ने सर्वाधिक मतदान किया है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर मतदान किया था।
विज्ञापन

अंतिम चरण में बीते सात मार्च को जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ है। मतदान के दौरान सुबह से शाम तक महिलाओं की कतार बूथों पर दिखी। उसी का नतीजा रहा कि मतदान प्रतिशत में महिलाएं पुरुषों के मुकाबले में आगे रहीं। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों पर गौर करें तो भदोही विधानसभा क्षेत्र में करीब 55.05 फीसदी पुरुष और 61.74 फीसदी महिला मतदाताओं ने मतदान किया है। यानी करीब छह फीसदी ज्यादा महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह औराई विधानसभा क्षेत्र में भी 55.75 फीसदी पुरुष और 63.24 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया है। ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र में 49.68 फीसदी पुरुष और 60.52 फीसदी महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह से तीनों विधानसभा क्षेत्रों में महिलाएं मतदान के मामले में पुरुषों से आगे रही हैं। हालांकि इसमें आंशिक संशोधन हो सकता है, क्योंकि पोस्टल बैलेट आदि का मतदान भी अभी जोड़ा जाना है। एडीएम शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुरुषों के मुकाबले ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया है। सही फीडिंग करायी जा रही है। उधर, डीआईओ एनआईसी अभिषेक ने कहा कि मतदान की फीडिंग आरओ के स्तर से ही होती है। उन्हीं के स्तर से निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजी जाती है। निर्वाचन आयोग को भेजने के बाद ही अंतिम रिपोर्ट मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed