फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   eduction

सबसे मजबूत लोकतांत्रिक देश है भारत:माजिद

Wed, 25 Sep 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
eduction
ज्ञानपुर। विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सम्हई में बुधवार को बाल संसद का गठन किया गया। इसमें बच्चों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां देकर उनके निर्वहन के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक माजिद उल्ला खां ने कहा कि भारत सबसे मजबूत लोकतांत्रिक देश है। बच्चों में व्यक्तित्व निर्माण की जिम्मेदारी, सहयोग की भावना विकसित करने, लोकतंत्र में जनता की ओर से निर्वाचित सदस्यों को किस प्रकार देशहित और विकास कार्य किया जा सके, इसकी समझ विकसित करना ही बाल संसद का उद्देश्य है। प्रबंध समिति अध्यक्ष विजय शंकर मौर्य की देखरेख में संसद का गठन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया के क्रम में अपना नामांकन सहायक अध्यापक शैलेंद्र कुमार गौतम के पास जमा करने के लिए छात्रों को निर्देशित किया गया। नामांकन पत्र भरने के बाद नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कराई गई और अंत में बैलेट पेपर के जरिए मतदान और मतगणना भी कराई गई। निर्वाचित सदस्यों की घोषणा करते हुए प्रधानाध्यापक और समिति के अध्यक्ष ने निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस चुनाव में कक्षा पांच की छात्रा मौसम को प्रधानमंत्री, कक्षा चार की नेहा को शिक्षामंत्री, पांचवीं की ही सानिया को पुस्तकालय मंत्री चुना गया। कक्षा पांच के छात्र सुजीत कुमार को एमडीएम मंत्री, किशन गौतम कक्षा तीन को स्वास्थ्य मंत्री, किशन दुबे कक्षा पांच को खेल मंत्री और कक्षा पांच की छात्रा कविता संस्कृत मंत्री बनाई गई। इसी तरह कक्षा पांच के छात्र रोहन को स्वच्छता मंत्री, अजीत गौतम को अगवानी मंत्री, प्रीति गौतम को बैंक मैनेजर (स्कूल बैंक) चुना गया। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के प्रयासों की बदौलत ही आज भारत दुनिया के सबसे मजबूत लोकतांत्रिक देश के लिए जाना जाता है। इस मौके पर सोबिया खान, दिनेश कुमार, फूलन देवी, रविंद्र कुमार, पूजा सिंह, शेषमणि, भोला, लाल मोहम्मद, होरीलाल मौर्य, हसीना बेगम समेत बड़ी संख्या में अभिभावक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed