फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Education will change life, happiness will come

शिक्षा से बदलेगा जीवन, आएगी खुशहाली

Thu, 28 Oct 2021 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Education will change life, happiness will come
जंगीगंज। रामदेव बीटीसी कॉलेज में बृहस्पतिवार को बीटीसी, बीएड सत्र आरंभ समारोह का आयोजन हुआ। इसमें जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि काशी विद्यापीठ वाराणसी कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने कहा कि शिक्षा से ही समाज में बदलाव आएगा। आगे बढ़ने और मंजिल को प्राप्त करने के लिए शिक्षा ही महत्वपूर्ण साधन है। सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ें। मेहनत और लगन से शिक्षा ग्रहण कर महाविद्यालय तथा माता-पिता के साथ गांव का नाम रोशन करें। उच्च शिक्षा ही भविष्य निर्धारित करता है। आईएएस, पीसीएस, इंजीनियर, डॉक्टर और वैज्ञानिक बनने का अवसर उच्च शिक्षा से शुरू होता है। इसके पूर्व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्थापक राजबली मिश्र ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ, पंकज कुमार शुक्ला, केके मिश्रा, अजय कुमार मिश्र, बृजेश कुमार मिश्र, प्रवीण कुमार सिंह,सुशील कुमार ओझा,अंजनी कुमार, संजय कुमार,सुनील कुमार वर्मा,मनोज कुमार पटेल, पीके सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed