{"_id":"be20437cf3aa12f48dbb597ce1e74d38","slug":"educated-woman-is-home-ujiari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ी लिखी नारी, घर की है उजियारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ी लिखी नारी, घर की है उजियारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Wed, 09 Sep 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर बीआरसी से साक्षरता रैली को बीएसए डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बीआरसी से प्रोफेसर कालोनी, तहसील रोड, मुखर्जी पार्क, दुर्गागंज तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, शीतल पाल तिराहा होते हुए बीआरसी पर आकर समाप्त हुई।
रैली में शिक्षक अखिलेश यादव और मानिक चंद्र यादव की देखरेख में बच्चों ने शिक्षा से जुड़े नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान सब पढ़ें, आगे बढ़ें, साक्षर भारत, सुंदर भारत, शिक्षा है अनमोल रतन, मिल-जुल कर सब करें जतन, जगे देश की क्या पहचान, पढ़ा लिखा मजदूर-किसान, पढ़ी लिखी नारी, घर की उजियारी आदि नारे लगाए गए।
रैली में प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर, आदर्श प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय देहात, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंसापुर, प्राथमिक विद्यालय बड़ा डीह के बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर राजेंद्र कुमार, शिवम श्रीवास्तव, मनीलाल, गायत्री मौर्य, जमाल अख्तर, शालिनी गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे। इसी तरह प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय चितईपुर में साक्षरता रैली निकाली गई।
इस मौके पर अरविंद पाल, रामरथी, राजेश, माला, सुधा आदि रहीं। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय दानूपुर पश्चिमपट्टी, प्राथमिक विद्यालय बनकट में साक्षरता रैली निकाली गई। लोक शिक्षा केंद्र उमरिया में गोष्ठी आयोजित कर साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर नरेंद्र कुमार यादव, जियालाल पाल, राम चंद्र सरोज, कुसुमलता, शीला कुमारी, अनूप दूबे, ओम प्रकाश यादव आदि रहे।
ज्ञानपुर ब्लाक के अंग्रेजी माध्यम से संचालित प्राथमिक विद्यालय चककलूटी में मंगलवार को साक्षरता रैली निकाली गई। ग्राम प्रधान इसरावती देवी ने रैली को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर विनोद कुमार, बृजेश श्रीवास्तव, रविशंकर, अरविंद पांडेय, पीयूष दूबे, सीमा देवी आदि मौजूद रहे। बाबूसराय संवाददाता के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय ठेगीपुर में बच्चों ने साक्षरता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर मनोज कुमार, वेद प्रकाश, सरिता सिंह, पुष्पा पटेल आदि मौजूद रहे।
गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, इलाके के गहरपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इसहाक के नेतृत्व में मंगल वार को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल विद्यालय के बच्चों ने पूरे गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को जागरूक किया। जागरूकता के नारे लगाकर ग्रामीणों को आकर्षित किया। रैली में शामिल गांव के संभ्रातों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। शिक्षकों ने बताया कि अशिक्षा मिटाने से ही हम जागरूक होंगे और विकास कर सकते हैं। रैली में उमाशंकर केसर वानी, नागेंद्र प्रसाद, मोहम्मद इजहार आदि थे।
अभोली संवाददाता के अनुसार, साक्षरता दिवस पर अभोली न्याय पंचायत के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों ने मिलकर रैली निकाली। रैली ने भ्रमण कर ग्रामीणों को जागरूक किया। इसमें चंद्रेश गौतम, मोहम्मद ओवेश, वंशीधर, ताजुद्दीन, भूपेंद्र यादव आदि रहे।