फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Economic calculation

पेपरलेस होगी सातवीं आथिक गणना

Wed, 08 Jan 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Economic calculation
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिले में सातवीं आर्थिक गणना पेपरलेस होगी। मोबाइप एप के माध्यम से गणना की जाएगी। वह बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आर्थिक गणना टीम को हरी झंडी दिखाते समय बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गणना से जिले में गरीब और संपन्न लोगों की सूची बन जाएगी।
विज्ञापन

सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इडिया लिमिटेड की ओर से होने वाली गणना को लेकर डीएम ने पर्यवेक्षक और प्रगणक को सख्त हिदायत दिया कि जो भी आंकड़े लिए जाएंगे वह सही और सटीक होने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक ढांचे के मूल्यांकन के लिए हर छह साल पर आर्थिक गणना होती है। वेब के माध्यम से होने वाली गणना के लिए प्रत्येक सेंटर पर पांच-पांच प्रगणक लगे है। इससे यह स्पष्ट होगा कि जिले में कितने उद्योग लगे हैं, कितने लोगों के पास रोजगार है और कितने बेरोजगार है। उसी के आधार पर सरकार आर्थिक नीति तैयार करेगी। पहली बार यह गणना पूरी तरीके से आनलाइन होगी। इसमें कागज का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ विवेक त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतोष कुमार, आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार, कुलदीप पांडेय, विनय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed