फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Earthquake caused great discomfort

भूकंप से डोली धरती, मचा हड़कंप

Sun, 26 Apr 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sun, 26 Apr 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
Earthquake caused great discomfort
 कोईरौना एवं जंगीगंज स्थित यूनियन बैंक में भूकंप का झटका महसूस होते ही हड़कंप मच गया। बाहर निकलने की जल्दबाजी में भगदड़ मचने से आधा दर्जन से अधिक लोग मामूली रूप से जख्मी हो गईं।
विज्ञापन


एक के ऊपर एक महिलाएं एवं पुरुष गिर गए थे। भूकंप का झटका औराई, गोपीगंज, भदोही, सुरियावां, दुर्गागंज, सीतामढ़ी, जंगीगंज, ज्ञानपुर समेत जिलेभर में महसूस किया गया, हालांकि कहीं से जानमाल के नुकसान की सूचना    नहीं है।
विज्ञापन



  जनपद में सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर पर पहला तथा 12 बजकर 17 मिनट पर दूसरा भूंकप का झटका महसूस किया गया। भूकंप करीब एक मिनट के आसपास रहा। भूकंप का अहसास होते ही लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कोईरौना बाजार स्थित यूनियन बैंक में कामकाज के सिलसिले में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। भूकंप का अहसास होते ही परिसर में हड़कंप मच गया। लोग दरवाजे की तरफ भागने लगे।

भीड़ अधिक होने से भगदड़ मच गई। एक के ऊपर एक लोग गिर गए। इसमें आधा दर्जन से अधिक महिलाएं मामूली रूप से चुटहिल हो गईं। ज्ञानपुर नगर स्थित मिश्रा मार्केट में भूकंप से घबड़ाकर लोग अपनी दूकानें बंद कर बाहर आ गए। पारसनाथ गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि धरती डोलने का अहसास होते ही सभी लोग बाहर आ गए। हालांकि इसका असर कुछ देर के लिए ही रहा, जिस कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। नगर के बिजली विभाग में भूकंप से छत का प्लास्टर कर्मचारियों के ऊपर गिर गया। आनन-फानन में सभी कर्मचारी बाहर निकल आए। हालांकि किसी को चोट नहीं आई है। विजयभान सिंह, कैलाश, विद्या, संजू, पवन मिश्रा, छेदी श्रीवास्तव व मिथिलेश पांडेय ने बताया कि भूकंप से कुर्सी मेज व पंखे भी हिलने लगे। छत की दीवार का प्लास्टर टूटकर गिरने लगा। गनीमत रही कि इससे कोई हताहत नहीं हुआ। सभी सुरक्षित कार्यालय से बाहर आ गए। जिला मुख्यालय के सभी सरकारी कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी भूकंप का झटका महसूस होते ही बाहर निकल आए। भूकंप के मद्देनजर एहतियात के तौर पर जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने कक्षा एक से इंटर के विद्यालयों में तत्काल बंदी का आदेश जारी कर दिया। कोईरौना थाना क्षेत्र के मझगवां में भूकंप से बृजलाल यादव के पक्के मकान की दीवार में दरार आ गई।
जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, बाजार स्थित यूनियन बैंक में भूकंप का झटका महसूस होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। भीड़ अधिक होने के कारण भगदड़ मच गई। इसमें कई लोग चुटहिल हो गए। किसी के मुंह में चोट लगी तो किसी के सिर में। अफरातफरी के बीच लोग बाहर निकले। प्राथमिक विद्यालय सोेनैचा के भवन में दरार आ गई। प्लास्टर टूटकर नीचे गिरने लगा। आनन फानन में शिक्षकों ने बच्चों को भवन से बाहर निकाला।
औराई संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के सहसेपुर निवासी रामकुमार दूबे और कठारी निवासी ओम प्रकाश दूबे की मकान की दीवार में भूकंप से दरार आ गई। आनन फानन में लोग घरों से बाहर निकले तथा अपनी जान बचाई। अभी लोग घर के अंदर गए ही थे कि फिर दूसरी बार भूंकप आ गया। हालांकि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, भूकंप से नगर के पूरेभिखारी निवासी रामसंजीवन सेठ के पीछे के मकान की दीवार में दरार आ गई। भूकंप का अहसास होते ही नगर के लोग घर से दूकान से बाहर निकल आए। गोपीगंज बड़ी चौराहा पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आधे घंटे से अधिक समय तक लोग सड़कों पर ही खड़े होकर चर्चाए करते रहे।
सीतामढ़ी संवाददाता के अनुसार, भूकंप से दहशत का माहौल रहा। लोग घरों से बाहर आ गया। दयावंती पूंज माडल स्कूल में भी हड़कंप मच गया। प्रधानाचार्य डा. राजकुमारी के नेतृत्व के शिक्षकों ने आनन फानन में बच्चों को भवन से बाहर निकाला। स्कूल भवन के पंखे व ट्यूबलाइट नीचे गिर गए। गनीमत रही कि उस वक्त बच्चे भवन से बाहर आ गए थे। अभिभावक भी बच्चों का हाल जानने के लिए स्कूल पहुंच गए। सीतामढ़ी गेट के समीप सड़क पर खड़ी दो बाइकें भी गिर गईं।

खमरिया संवाददाता के अनुसार, भूकंप का झटका महसूस होते ही नगरवासी घर, दूकान से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे भी घबड़ा गए। शिक्षकों ने बच्चों को आनन-फानन में कक्षाओं से बाहर निकाला। भूकंप से पूरे नगर में हड़कंप मचा रहा। काफी देर तक लोग सड़कों एवं खुले मैदान में रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed