तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो को रौंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार निवासी दस्सू मियां के घर मंगलवार को दो लड़कियों का निकाह था। उनमें से एक शहाना के नाना वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के वैरागीपुर गांव निवासी नजीर (68) भी आए थे। बुधवार की सुबह वह जीटी रोड पर सरदार ढाबे के समीप खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे कि इसी दौरान वाराणसी की ओर जा रही रोडवेज की तेज रफ्तार बस उन्हें रौंदते हुए निकल गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दस्सू के घर के ही अकबर (40) और निजामुद्दीन (22) ने कार से बस का पीछा कर लिया और मिर्जामुराद से तकरीबन एक किलोमीटर पहले बस को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया पर बस चालक कार को टक्कर मारते हुए भाग निकला। बस की चपेट में आने से अकबर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारवाले उन्हें मिर्जामुराद थाने ले गए जहां से एंबुलेंस से वाराणसी भेजा गया पर रास्ते में उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद औराई पुलिस ने नजीर और मिर्जामुराद पुलिस ने अकबर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।