फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   During the festival sought 24 hours power

त्योहार के दौरान मांगी 24 घंटे बिजली

Mon, 07 Sep 2015 02:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Mon, 07 Sep 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
During the festival sought 24 hours power
 नगर के हनुमान मंदिर शिवतालाब पर रविवार को श्री गणेश पूजा महासमिति ने  बैठक कर तैयारियों का जायजा लेने के साथ विसर्जन कार्यक्रम के बारे में  विचार किया। बैठक में प्रशासन से बिद्युत दुर्व्यवस्था का संज्ञान लेते हुए  24 घंटे करने की मांग की गई।
विज्ञापन

महासमिति के अध्यक्ष विनीत बरनवाल ने  कहा कि 27 सितंबर से शुरू हो रही पूजा में बिजली महत्वपूर्ण है। गणेश  प्रतिमाओं के आसपास प्रकाश व्यवस्था के साथ साथ श्रद्धालुओं की सहुलियत के  लिए साफ सफाई भी महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन

 
27 सितंबर को निकलने वाले शोभा यात्रा  के बावत उन्होंने कहा कि फिलहाल पूराने रास्ते से ही विसर्जन कार्यक्रम की  तैयारी की जा रही है। बताया कि उस दिन सांय तीन बजे तक भदोही और नईबाजार की  समस्त प्रतिमाओं को मर्यादपट्टी में एकमा तिराहे पर पहुंच जाना है। जहां  से 3.30 बजे प्रस्थान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बिजली की दयनीय व्यवस्था पर  रोष प्रकट करते हुए सदस्यों ने कहा कि प्रशासन हर बार केवल आश्वासन देता है  लेकिन अमल में नहीं लाया जाता। इसके अलावा भदोही मुख्य मार्ग के गड्ढों को  भी यथासमय पाटने की प्रशासन से मांग की गई। सुभाष मौर्य ने कहा कि गजिया  में फ्लाईओवर निर्माण को देखते हुए शोभायात्रा स्टेशन रोड से जा सकती थी  लेकिन प्रशासन ने पूर्व रास्ते से ही जाने के लिए रास्ता निकालने का  आश्वासन दिया है। बैठक में डीजे पर रोक संबंधी नोटिस पर भी चर्चा हुई। इ

स  बावत कहा कि महासमिति इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों का  पालन करते हुए पूर्व के वर्षों की भांति त्योहार मनाएगी। यह भी कहा गया कि  यदि प्रशासन ने जबरदस्ती कुछ थोपा तो बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बैठक में  ओम सिंह, धर्मराज गुप्ता, निखिल गुप्ता, दिपक मोदनवाल, रजत मौर्य, सूरज  जयसवाल, मनोज कुमार, गुरु प्रसाद सिंह, गोविंदा मिश्रा, पुनवासी साहू,  राकेश साहू, राजन सोनी, अभिमन्यु सिंह, करिया मोदनवाल आदि रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed