फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Durga Puja pandal fire in Bhadohi 5 including three children burnt alive in Puja pandal मस बदुग सोब मदसा

भदोही अग्निकांड: पूजा पंडाल में तीन बच्चों समेत 5 जिंदा जले, आज आ सकते हैं सीएम योगी, अबतक पांच गिरफ्तार

Mon, 03 Oct 2022 10:50 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 03 Oct 2022 10:50 AM IST
सार

भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए अग्निकांड में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। 64 लोग बुरी तरह से झुलसे हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आज सीएम योगी भदोही आ सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Durga Puja pandal fire in Bhadohi 5 including three children burnt alive in Puja pandal मस बदुग सोब मदसा
भदोही में दुर्गा पंडाल में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के भदोही जिले के नरथुआं में रविवार रात नौ बजे के करीब दुर्गा पंडाल में आरती के दौरान आग लग गई। घटना के वक्त 150 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हादसे में 67 लोग झुलस गए। अब तक तीन बच्चों समेत पांच की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भदोही आ सकते हैं। उनके आगमन के मद्देनजर भदोही जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है।

विज्ञापन


रविवार रात सीएम योगी को इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने अधिकारियों को तुरंत राहत पहुंचाने और घायलों के बेहतर इलाज के आदेश दिए थे। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे लोगों को तुरंत ग्रीन कॉरीडोर से वाराणसी ले जाने के इंतजाम किए गए। पूजा पंडाल में आग से जब बड़ी घटना हुई तो पुलिस प्रशासन भी नींद से जाग गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

हाईलोजन लाइट के कारण लगी आग!

मामले में दुर्गा पूजा पंडाल आयोजन समिति के पांच पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया। सोमवार सुबह भदोही डीएम गौरांग राठी ने कहा कि पूजा पंडाल में आग लगने से 64 लोग झुलस गए। उपचार के दौरान तीन बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। कानून/शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। मृतक अंकुश सोनी (10) वर्ष का अंतिम संस्कार उनके परिजनों द्वारा कर दिया गया है। 

Durga Puja pandal fire in Bhadohi 5 including three children burnt alive in Puja pandal मस बदुग सोब मदसा
सीएम योगी आ सकते हैं भदोही, हैलीपेड बनाने का काम शुरू - फोटो : अमर उजाला

एसआईटी टीम की जांच में प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण हाइलोजन लाइट के गर्म होकर आग पकड़ने से पाया गया है। हादसे में 64 लोग बुरी तरह से झुलसे हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। झुलसे लोगों में से 42 को वाराणसी, चार को प्रयागराज रेफर किया गया था।

बाकी बचे 18 लोगों का उपचार जिला अस्पातल में जारी है। रविवार देर रात हुए हादसे के बाद  मौके पर एडीजी प्रभात कुमार, आयुक्त विंध्याचल याेगेश्वर राम, डीआइजी आरपी सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया। वहां तैनात पुलिस बल को निर्देश दिया कि स्थिति पर नजर बनाए रखें।

भीषण त्रासदी में बदल सकता था अग्निकांड 

Durga Puja pandal fire in Bhadohi 5 including three children burnt alive in Puja pandal मस बदुग सोब मदसा
भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

भदोही में हुआ हादसा भीषण त्रासदी में भी बदल सकता था, क्योंकि जिस समय ये घटना हुई वहां 150 से ज्यादा लोग मौजूद थे। मां दुर्गा की आरती चल रही थी और लोग जयकारे लगा रहे थे। हादसे से संबंधित एक वीडियो में नजर आ रहा है कि पंडाल में काफी भीड़ है। अचानक पंडाल के दाएं तरफ पर्दे में आग की लपटें दिखनी शुरू होती हैं। 

वहां मौजूद लोगों का ध्यान इस तरफ जाता है और चीख-पुकार मच जाती है। देखते ही देखते पूरा पंडाल धू-धूकर जलने लगा। जिसे जिधर से रास्ता मिला भागने लगा। 10 मिनटों में ही पूरा पंडाल जलकर राख हो गया। आग लगने से लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों को बाहर निकलने के प्रयास में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे झुलस गए। प्रशासन के मुताबिक, 64 लोग झुलसे। चश्मदीदों के मुताबिक, ये आंकड़ा ज्यादा हो सकता है।

पूजा पंडालों की जांच से आयोजकों में खलबली

कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र ने भदोही समेत मंडल के तीनों जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी पूजा पंडालों की विधिवत जांच कराएं। फायर शेफ्टी के साथ अन्य मानकों का पालन हो रहा है कि नहीं, जांच करायें। नियमों की अनदेखी करने वाले पंडालों को बंद कराएं। इसके बाद पूजा पंडालों की जांच शुरू कर दी गई है। पंडालों की जांच शुरू होते ही आयोजकों में खलबली मची है। लोग पंडालों से झालरें उतरवाने लगे हैं।

हादसे में इनकी हुई मौत

  • अंकुश सोनी उम्र 10-12 वर्ष (सीएचसी औराई में मृत्यु)
  • हर्षवर्धन उम्र 08 वर्ष (ग्राम बारी में मृत्यु)
  • जया देवी उम्र 45 वर्ष (कबीरचौरा अस्पताल वाराणसी में मृत्यु)
  • नवीन उम्र 10 वर्ष (कबीरचौरा अस्पताल वाराणसी में मृत्यु)
  • आरती देवी उम्र 48 वर्ष (बीएचयू वाराणसी में मृत्यु)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed