फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Due to the closure of the rail gate for more than an hour, there was a jam

एक घंटे से अधिक समय तक रेल फाटक बंद रहने से लगा जाम

Tue, 01 Mar 2022 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Due to the closure of the rail gate for more than an hour, there was a jam
सोमवार को दोपहर बाद नगर के पकरी रेलवे क्रासिंग से रेलवे के अधिकारियों द्वारा एक के बाद एक छह ट्रेनें पास कराए जाने से रेलवे फाटक लगभग एक घंटे पांच मिनट तक बंद रहा। इस दौरान लोगों को यातायात जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। ज्यादा देर तक रेल फाटक बंद होने से दोनों ओर सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

जाम में फंसे लोगों ने बताया कि सोमवार को अपराह्न 2.45 बजे रेलवे फाटक बंद किया गया था, लेकिन लोगों को इसका आभास नहीं था कि उन्हें एक घंटे पांच मिनट तक रेलवे फाटक पर ही रुकना पड़ेगा। रेलवे फाटक बंद होने पर एक के बाद एक ट्रेनें आती गईं और कुल छह ट्रेनों को पास कराया गया। फाटक बंद होने से रेलवे फाटक के दोनो वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सिविल लाइन की ओर विद्युत उपकेंद्र तक वाहन खड़े रहे। हसनैन अंसारी बताया कि एक घंटे पांच मिनट रेलवे फाटक बंद रहने के दौरान तीन मालगाड़ी और तीन सवारी ट्रेनों को पास कराया गया। रेलवे फाटक बंद किए जाने से जाम में फंसे लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया जताई। कंप्यूटर विक्रेता प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि रजपूरा में मकान है और स्टेशन रोड पर दुकान है। प्रतिदिन कार या बाइक से अप डाउन करना पड़ता है। जिस रेलवे प्रशासन को फाटक बंद करने की नीति तय करनी चाहिए, यदि इसी तरह से एक - एक घंटे तक फाटक बंद किया जाएगा तो व्यवसाय पर बुरा असर पड़ेगा। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह का कहना है कि करीब एक घंटा पांच मिनट तक रेल फाटक बंद रहा होगा। फाटक बंद कराने के मामले में लखनऊ कंट्रोल रूम से ही निर्देश दिए जाते हैं। स्थानीय स्तर पर हम लोग केवल उसका पालन करते हैं। इस दौरान कुल छह गाड़ियां पास कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed