{"_id":"5da7539b8ebc3e93a04e9b03","slug":"drm-serious-about-starting-coach-guidance-system-bhadohi-news-vns489460642","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच गाईडेंस सिस्टम चालू कराने को लेकर डीआरएम गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोच गाईडेंस सिस्टम चालू कराने को लेकर डीआरएम गंभीर
विज्ञापन
भदोही। भदोही रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के कोच गाइडेंस सिस्टम के लगे महीनों बीतने के बाद भी उसे उपयोग में नहीं लाने की शिकायतों का डीआरएम ने संज्ञान में लिया है। आए दिन अपना कोच ढूंढने में हो रही भगदड़ की स्थिति तथा यात्रियों द्वारा बार बार चेन खींचने का मामला संज्ञान में लाए जाने के बाद डीआरएम ने कहा है कि व्यवस्था की टेस्टिंग का दौर चल रहा है और शीघ्र ही स्टेशन पर यह व्यवस्था चालू हो जाएगी।
भदोही से नई दिल्ली, मुंबई, हावड़ा, चेन्नई, जम्मू आदि शहरों को जाने वाली ट्रेनें जब स्टेशन पर रुकती हैं तो सवार होने के लिए भगदड़ मच जाती है। इसका कारण यह है कि ट्रेन महज दो मिनट के लिए रुकेगी और लोगों को नहीं पता कि उनका कोच कहां होगा। नगर के रेहान हाशमी का कहना है कि रात को रेलयात्रियों के सामने संकट खड़ा हो जाता है। विशेष रूप से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों में सवार होने के लिए। अक्सर किसी का लगेज तो किसी के बच्चे अथवा साथी यात्री छूट जाते हैं। ऐसीस्थिति में लोग चेन खीच कर ट्रेन को रोकते हैं। इससे ट्रेन तो लेट होती ही है दूसरे यात्रियों को भी दिक्कत होती है।
हाशमी ने आज बताया कि स्टेशन पर कोच गाईडेंस सिस्टम का ढांचा महीनो से लगा है। बावजूद इसके उसका संचालन शुरू नहीं किया जा सका है। रोज रोज की इस समस्या को देखते हुए उन्होंने मंगलवार को डीआरएम को ट्वीट कर इस समस्या की जानकारी दी थी। जिस पर डीआरएम ने वापस ट्वीट कर बताया कि भदोही स्टेशन पर कोच गाई़डेंस सेवा की टेस्टिंग चल रही है। शीघ्र ही यह पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा।