फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Driver was resting, passenger absconded with Innova

Bhadohi News: चालक कर रहा था आराम, यात्री इनोवा लेकर फरार

Thu, 11 Apr 2024 03:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Driver was resting, passenger absconded with Innova
औराई कोतवाली के महराजगंज में एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। जहां चालक के आराम करने के दौरान इनोवा में यात्रा कर रहे लोग ही वाहन लेकर फरार हो गए। वाहन मालिक ने कोतवाली में तहरीर देकर इसकी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

झारखंड के शालीमार, धनबाद निवासी परमानंद की सफेद रंग की इनोवा थी। उन्होंने बताया कि 21 मार्च को उनके एक पहचान के व्यक्ति ने उन्हें फोन कर बताया कि उनका एक परिचित व्यक्ति वाराणसी और प्रयागराज जाएंगे। इसके बाद शक्तिनगर बनियाहीर, झारखंड निवासी चालक शशिभूषण पासवान उसी रात नौ बजे इनोवा लेकर वाराणसी के लिए निकला। इसमें दो पुरुष, एक महिला और बच्चा वाराणसी के लिए चले। 22 मार्च को वे वाराणसी में काशी विश्वनाथ, संकटमोचन में दर्शन के बाद प्रयागराज के लिए निकले। उन लोगों ने रास्ते में ही भोजन भी पैक कराया। औराई कोतवाली के तिउरी महराजगंज के पास सभी ने खाना खाया। इस दौरान उनके चालक को नींद आ गई। उसकी नींद टूटी तो वाहन के साथ सभी लोग फरार थे। उनके चालक ने उनको इसकी सूचना दी। वाहन की काफी खोजबीन के बाद भी कुछ नहीं पता चला तो पीड़ित ने बुधवार को औराई कोतवाली में वाहन चोरी की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed