{"_id":"5ead9eb28ebc3e90a074eef7","slug":"driver-escaped-leaving-corona-suspect-in-ambulance-bhadohi-news-vns5230412182","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संदिग्ध को क्वारंटीन सेंटर लेकर जा रहा एंबुलेंस चालक रेलवे क्रासिंग पर छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संदिग्ध को क्वारंटीन सेंटर लेकर जा रहा एंबुलेंस चालक रेलवे क्रासिंग पर छोड़कर भागा
Sun, 03 May 2020 02:14 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में कोरोना संदिग्ध को लेकर जा रहा एक चालक एंबुलेंस को बीच रास्ते ही छोड़कर भाग गया। इस तरह गाड़ी खड़ी देखकर लोगों में दहशत व्याप्त हो गई।
विज्ञापन
भदोही जिले के गोपीगंज क्षेत्र के बरजी गांव से कोरोना संदिग्ध(22) को लेकर जा रहा चालक एंबुलेंस को तेज रफ्तार से चला रहा था। इस दौरान रास्ते में स्पीड ब्रेकर का भी ध्यान नहीं दिया, जिससे कई बार एंबुलेंस उछल गई और दुर्घटना का शिकार होते-होते बची।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने बताया कि रेलवे फाटक पर पहुंचने से पहले उसने एक बाइक सवार को टक्कर भी मारी थी, जिससे बंद रेलवे फाटक देखकर लोगों के भय से एंबुलेंस वहीं छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
खड़ी एंबुलेंस।
- फोटो : अमर उजाला।
मौके पर केवल एंबुलेंस देखकर लोग घबरा गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाया और एंबुलेंस में सवार मरीज का ढांढस बंधाया। संदिग्ध दिल्ली से शनिवार को ही अपने गांव पैदल ही लौटा था।
मोढ़ पुलिस चौकी प्रभारी सुनील यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। स्वास्थ्य कर्मचारियों का फोन नहीं उठने से दूसरे चालक की व्यवस्था करने में काफी समय लग गया। हालांकि देर रात दूसरी एंबुलेंस मंगाकर मरीज को सुरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने क्वारंटीन सेंटर पहुंचा दिया गया था।
मोढ़ पुलिस चौकी प्रभारी सुनील यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। स्वास्थ्य कर्मचारियों का फोन नहीं उठने से दूसरे चालक की व्यवस्था करने में काफी समय लग गया। हालांकि देर रात दूसरी एंबुलेंस मंगाकर मरीज को सुरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने क्वारंटीन सेंटर पहुंचा दिया गया था।