फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drinking water tank built worth Rs 2 crore will supply water after 12 years

Bhadohi News: दो करोड़ से बनी पेयजल टंकी से 12 सालों बाद होगी पानी की सप्लाई

Fri, 13 Dec 2024 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Drinking water tank built worth Rs 2 crore will supply water after 12 years
ज्ञानपुर। नगर में करीब दो करोड़ की लागत से बनी पेयजल टंकी का एक दशक बाद संचालन होने की उम्मीद जग गई है। पेजयल परियोजना की पाइप को मेन लाइन को जोड़ा जा रहा है। जल निगम द्वारा हैंडओवर न किये जाने के कारण अब तक मामला अटका हुआ है। इसका संचालन होने से नगर की 20 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


नगर पंचायत ज्ञानपुर में कुल 11 वार्ड है। यहां करीब 20 से 22 हजार की आबादी रहती है। नगर में पहले से ही पेयजल सुविधा को लेकर विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज पेजयल टंकी स्थापित है। जिससे नगर में पानी की सप्लाई होती है, लेकिन इससे पूरे नगर में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता। खासकर बड़ा डीह, छोटा डीह समेत अन्य मोहल्ले ऊंचे स्थान पर होने के कारण गर्मी के दिनों में तो यहां लोग ठेले इत्यादि से पानी ढोते नजर आते हैं। 2012 में नगर के कल्याणबीर मोहल्ले में जल निगम की कार्यदायी संस्था ने एक करोड़ 97 लाख की लागत से पेयजल टंकी का निर्माण कराया था। जल निगम द्वारा हैंडओवर न किये जाने के कारण मामला बीते 12 सालों से अटका था, लेकिन अब तकनीकी दिक्कत को दूर कर जल निगम ने पेयजल टंकी को नगर पंचायत को हैंडओवर कर दिया है। जिसको लेकर पाइप इत्यादि बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही टंकी से नगर में पानी की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन


------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब चार से पांच हजार आबादी को मिलेगा पेयजल

पेयजल टंकी का संचालन होने से नगर के तीन वार्डों की करीब चार से पांच हजार की आबादी को आसानी से पेयजल मिल सकेगा। गर्मी के दिनों में कई बार टुल्लू इत्यादि से पानी चढ़ाए जाने के बाद भी घरों की टंकियों में पानी नहीं पहुंचता, लेकिन पेयजल टंकी का संचालन होने से उसके प्रेशर से इन घरों में भी पानी आसानी से पहुंच सकेगा। पेयजल टंकी की क्षमता आठ लाख लीटर की है।

----------------------------



12 सालों से खड़ी टंकी न हो गई हो खराब

नगर पंचायत पेयजल टंकी का संचालन तो करने जा रहा है, लेकिन बीते 12 सालों से खड़ी टंकी कहीं खराब न पड़ गई हो। हालांकि अब तक नगर पंचायत की ओर से इसकी जांच पड़ताल नहीं की जा सकी है। पानी चढ़ाए जाने के बाद इसका पता चल सकेगा।



------------------------------

काफी सालों से कल्याणबीर मोहल्ले में बनी टंकी जल निगम से हैंडओवर न मिलने के कारण संचालित नहीं हो पा रही थी, लेकिन अब उस समस्या को दूर कर लिया गया है। पाइप बिछाने का कार्य चल रहा है। जल्द ही घरों में पेयजल की सप्लाई भी की जाएगी।
-राजेन्द्र दुबे, अधिशासी अधिकारी, ज्ञानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed