फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drains are blocked, no arrangement for drainage

नालियां पड़ी है जाम, जल निकासी का नहीं इंतजाम

Mon, 27 Jun 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Drains are blocked, no arrangement for drainage
ज्ञानपुर के वार्ड सात में गंदगी से पटी नाली। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। मानसून सिर पर है, लेकिन ज्ञानपुर नगर के विभिन्न वार्डों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। वार्ड संख्या सात, चार में कई जगह पर नालियां जाम और टूटी पड़ी हैं। कुछ स्थानों पर गंदगी से नालियां गायब हो गई हैं जो बारिश में जलजमाव का कारण बनेगी। जिला मुख्यालय की नगर पंचायत ज्ञानपुर में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का दावा तो किया जाता है, लेकिन धरातल पर सिर्फ खानापूर्ति तक ही दिखता है। पखवारे भर पूर्व अधिकारी सख्त हुए तो बड़े नालों से सील्ट निकाला गया, लेकिन छोटी नालियों की सुधि नहीं ली गई। मोहल्लों से बड़े नालों तक जल निकासी का मुख्य जरिया छोटी नालियां होती हैं, लेकिन उसकी सफाई अब तक नहीं हो सकी है। इससे बारिश में मोहल्लों में जलजमाव होना तय माना जा रहा है। वार्ड संख्या चार के सभासद रंजीत गुप्ता ने बताया कि नालियों की सफाई नहीं की गई है। इसके लिए विभाग से शिकायत की गई लेकिन विभाग मौन है।

ज्ञानपुर के वार्ड सात में गंदगी से पटी नाली। संवाद

ज्ञानपुर के वार्ड सात में गंदगी से पटी नाली। संवाद- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed