{"_id":"62a0f5387269297ee5287523","slug":"drainage-will-be-arranged-2-5-crore-action-plan-ready-bhadohi-news-vns657916328","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी की होगी व्यवस्था, 2.5 करोड़ की कार्ययोजना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी की होगी व्यवस्था, 2.5 करोड़ की कार्ययोजना तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क के किनारे वर्षों पहले बनीं नालियां ध्वस्त हो चुकी हैं। ऐसे में बारिश के दिनों में जल निकासी नहीं हो पाती है। इसके चलते गंदा पानी या तो लोगों के घरों में जाता है अथवा सड़क पर ही एकत्र रहता है। जलभराव की समस्या से हर साल पकरी तिराहे से लिप्पन तिराहे तक आवागमन में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल निगम और नगर पालिका प्रशासन ने 2.5 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत जल निकासी के लिए स्टेशन रोड के किनारे-किनारे वृहद नाला बनाया जाएगा। उसे इंटर पंपिंग सिस्टम यानी आईपीएस से जोड़ा जाएगा, ताकि पानी की निकासी आसानी से हो सके।
शहर के स्टेशन रोड के अलावा मेन रोड, अहमदगंज प्रमुख मार्ग हैं। इन मार्गों पर पूरे बारिश के मौसम में पानी लगा रहता है। इसमें भी स्टेशन रोड पर जल भराव की समस्या ज्यादा गंभीर है, क्योंकि इस मार्ग पर कई बैंक शाखाओं के साथ ही सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालय, कालीन निर्यात इकाईयां हैं। हर बार बारिश में दुकानों, निर्यात इकाईयों, बैंकों में पानी घुसना आम बात है। कई बैंकों ने तो जलभराव की समस्या से बचने के लिए अपने मुख्य द्वार को सड़क से ऊंचा करा लिया है, लेकिन सड़क पर पानी लगने से ग्राहकों की परेशानी बनी रहती है।
जल भरवा की समस्या के कारण नगर पालिका प्रशासन को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के निदान के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का कहना है कि जल्द ही स्टेशन रोड पर होने वाले जल भराव की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी। नगर पालिका की तरफ से जलनिकासी के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। कार्ययोजना जलनिगम के सहयोग से तैयार की गई। इसे शीघ्र ही नगर विकास मंत्रालय को भेजा जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जी लाल का कहना है कि स्टेशन रोड पर वर्षों पुराना नाला लगभग समाप्त हो चुका है। नए प्रस्ताव के तहत पकरी से सड़क के दोनों ओर नाला बनाकर पानी पश्चिम तरफ स्थित पालिका के इंटर पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) लाकर निस्तारित कर दिया जाएगा।