फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drain construction and repair work will be done in Balipur for Rs 10 lakhs.

Bhadohi News: बालीपुर में 10 लाख से होंगे नाली निर्माण और मरम्मत कार्य

Sat, 25 Oct 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Drain construction and repair work will be done in Balipur for Rs 10 lakhs.
ज्ञानपुर। नगर के वार्ड संख्या नौ बालीपुर में सात लाख की लागत से 150 मीटर नाली निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा वार्ड में जो नालियां बनी हैं, उनकी मरम्मत भी कराई जाएगी। इसमें तीन लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वार्ड में जलनिकासी के इंतजाम को लेकर बोर्ड की बैठक में बने प्रस्ताव पर स्वीकृति के बाद नगर पंचायत ये कार्य कराएगी। इससे करीब 100 परिवारों की जलनिकासी की समस्या का समाधान होगा। नगर के वार्ड संख्या नौ बालीपुर में पीडब्ल्यूडी दफ्तर से भदोही-ज्ञानपुर मार्ग तक काफी पहले नाली का निर्माण कराया गया था। नाली पुरानी होने के कारण बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या आम होती थी। इसके अलावा पुरानी नाली जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इससे पानी सड़कों पर फैल जाता था। बारिश के दिनों में लोगों के घरों का पानी भी सड़क पर बहता रहता है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। इस समस्या को बोर्ड की बैठक में उठाया गया, जिसके बाद यहां नाली निर्माण व मरम्मत पर सहमति बनी। चेयरमैन डॉ. घनश्याम गुप्ता ने बताया कि वार्ड नौ के बालीपुर में दो कार्य होंगे। एक तीन लाख से दूसरा सात लाख रुपये से होगा। कुल 10 लाख रुपये का बजट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed