भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को नवाचार परिषद (आईआईसी) की त्रैमासिक बैठक हुई। बैठक में बीते तीन माह की गतिविधियों की समीक्षा किए जाने के अलावा आगामी तीन महीनों की गतिविधि कैलेंडर को अंतिम रूप दिया गया। नवाचार परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार सिंह यादव ने कहा कि अगले तीन माह छात्रों को विभिन्न संस्थानों एवं उद्योगों में भ्रमण, नवाचार, स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ एक्सपर्ट व्याख्यान और कार्यशाला आयोजित की जाएगी। आईक्यूएसी अध्यक्ष डॉ. गौतम गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालय में गुणवत्ता परक नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए नवाचार परिषद के गतिविधियां कराती है साथ ही छात्रों को दूसरे संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों और तकनीक का अवलोकन कराया जाता है। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. डॉ. मुरलीधर राम गुप्ता ने कहा कि रोजगार के सृजन से ही बेरोजगारी दूर हो सकती है। बैठक में बाह्य सदस्य आईआईसीटी से डॉ. श्रवण कुमार गुप्ता के अलावा अनुराग सिंह, डॉ. आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. रुस्तम अली, डॉ. राजकुमार सिंह यादव, बृजेश कुमार, डॉ. अनीश कुमार मिश्र, डॉ. भावना सिंह, आशीष जायसवाल, अंकिता तिवारी, शिखा तिवारी, अमित तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किए।

डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में नवाचार परिषद की बैठक में सम्मिलित शिक्षकगण- फोटो : BHADOHI