फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   dont go kawan yatra

कांवड़ यात्रा न निकले, भक्तों को समझाएं

Tue, 23 Jun 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
dont go kawan yatra
पुलिस लाइन में सीओ और थानाध्यक्षों की बैठक लेते आईजी पीयूष श्रीवास्तव। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर पीयूष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा और अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कांवड़ यात्रा न निकालने के लिए शिवभक्तों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर बाद आए आईजी पीयूष श्रीवास्तव ने करीब एक घंटे से अधिक समय तक मैराथन बैठक ली। सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि कोविड-19 के कारण इस बार कांवर यात्रा नहीं निकाली जाएगी। इसके लिए थानों और ग्रामीणों के बीच जाकर उन्हें जागरूक करें। इसी क्रम में एक-एक थाने की क्रमवार अपराध समीक्षा की। सभी को निर्देश दिया कि पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके पूर्व आईजी को गार्ड आफ आनर दी गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, एएसपी रविंद्र कुमार वर्मा समेत थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed