{"_id":"639722144af3f036261de369","slug":"dog-attacked-three-people-of-the-same-family-the-innocent-got-seven-stitches","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: एक ही परिवार के तीन लोगों पर कुत्ते ने बोला हमला, मासूम को लगे सात टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: एक ही परिवार के तीन लोगों पर कुत्ते ने बोला हमला, मासूम को लगे सात टांके
Mon, 12 Dec 2022 06:14 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 12 Dec 2022 06:14 PM IST
सार
भदोही जिले के कटेबना निवासी मित्रादेवी (33) और उनके दो बेटे पर कुत्ते ने हमला बोल दिया। घटना में पांच वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के भदोही जिले में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार को औराई के कटेबना में कुत्ते ने एक ही परिवार के तीन लोगों को निशाना बनाया। कुत्ते ने मां सहित उसके दो मासूमों पर हमला बोल दिया। घटना में बुरी तरह जख्मी एक मासूम को सात टांके लगाने पड़े। जानकारी के मुताबिक, औराई के कटेबना निवासी मित्रादेवी (33) के दो बेटे शुभम (5) और शिवम (8) घर के बाहर खेल रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच उधर से गुजर रहे एख कुत्ते ने बच्चों पर अचानक हमला बोल दिया। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर जब मां बचाने को दौड़ी तो कुत्ते ने उसपर भी हमला बोल दिया। नजारा देख स्थानीय लोगों ने कुत्ते को किसी भी तरह भगाया। इसके बाद उन्हें महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां मित्रादेवी और शुभम को तो हल्के घाव थे, लेकिन शिवम बुरी तरह जख्मी था।
विज्ञापन
बुरी तरह से जख्मी शिवम को डॉक्टरों ने सात टांके लगाए। भदोही जिले में कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में 57 लोगों को कुत्ते काटने का इंजेक्शन लगाया गया। चिकित्सकों का मानना है कि वैक्सीन लगाने में लापरवाही बरतने पर दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन