{"_id":"616311f28ebc3e9baf368f9a","slug":"doctor-did-molest-act-with-girl-on-pretext-of-treatment-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: इलाज के बहाने डॉक्टर ने बच्ची से की गंदी हरकत, वीडियो वायरल पर मुकदमा दर्ज हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: इलाज के बहाने डॉक्टर ने बच्ची से की गंदी हरकत, वीडियो वायरल पर मुकदमा दर्ज हुआ
Sun, 10 Oct 2021 09:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 10 Oct 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में इलाज के बहाने एक डॉक्टर द्वारा बच्ची से गंदी हरकत करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने रविवार को बताया कि वीडियो सामने आने के बाद बच्ची के परिजन से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में परिजनों का आरोप है कि तबीयत खराब होने पर वह बेटी को लेकर अस्पताल गए थे। जांच के नाम पर चिकित्सक बेटी को अपने केबिन में ले गया और गंदी हरकत की। इसकी जानकारी नाबालिग ने परिजनों को दी थी, जिसके बाद परिजनों का चिकित्सक से विवाद भी हुआ था। लेकिन बदनामी के भय से वे पुलिस के पास नहीं गए थे।
विज्ञापन
इस बीच किसी ने वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब मामला एसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए पहले परिजनों का पता लगाया। उनसे बातचीत के बाद आरोपी चिकित्सक डॉ. एसके चौहान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
इस बीच कोतवाली पुलिस ने देर रात चिकित्सक की गिरफ्तारी के लिए अस्पताल में दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। मामले की विवेचना कर रहे रजपुरा चौकी प्रभारी अविनाश प्रकाश राय ने बताया कि जल्द ही आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।