फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Do yoga for happiness in life

जीवन में आनंद के लिए करें योग

Tue, 20 Jun 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/भदोही
ब्यूरो,अमर उजाला/भदोही Updated Tue, 20 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Do yoga for happiness in life
याग करते लोग।
 काशी राज इंटर कालेज के मैदान में चल रहे योग शिविर में मंगलवार को योग के विभिन्न आसनों से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। इसके बाद योग के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए जनजागरण रैली निकाली गई। रैली को अखंड ज्योति क्लब के संरक्षक विपिन बरनवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि जीवन में आनंद के लिए योग जरूरी है।
विज्ञापन


  इससे पूर्व प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ हरिशंकर गुप्ता ने बताया कि योग जीवन का आनंद है, आत्मानुशासन है और जीवन जीने की एक पद्धति है। समाधियुक्त व्याधि मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा देता है। योगी रमाकांत ने कहा कि शरीर में कफ पित्तवात असंतुलन की स्थिति में बीमारी होती है, अत: कफ, पित्त वात के संतुलन की एक प्रक्रिया है। योगी निर्भय मिश्रा ने 21 आसनों का अभ्यास कराया।
विज्ञापन


रैली में योग जागरूकता संबंधी नारे भी लगाए गए। श्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नगर में भ्रमण किया गया। रैली क्षेत्र के उपरौठ,नरथुआ, औराई, चकभोरा आदि ग्राम का भ्रमण किया। इस मौके पर विनय श्रीवास्तव, अश्चनी मिश्र, शिव राम दुबे, रामचंद्र, छब्बूलाल, छोटेलाल, श्यामधर, लक्ष्मी कांत, राजू सिंह, सागर, अशोक, अष्टभुजा, ओम प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौरीः थानाक्षेत्र के वेदमनपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को बच्चो को योग सिखाया गया। योग शिक्षक अमित शर्मा ने बच्चों को दो दर्जन से अधिक योग आसन बताए। एनजीओ पदाधिकारी जयप्रकाश ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। योग कक्षा में कुल 60 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सोएबा अंसारी, गजाला, ओम प्रकाश, हीरा मणि, दीपिका, बृजेश आदि रहे।


वहीं केशव प्रसाद राल्ही पीजी कॉलेज औराई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इसमें काशी विद्यापीठ के प्रोफेसर और समाजशास्त्री प्रो. रमाशंकर त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी प्राचार्य डॉ. मंजूलता सिंह ने दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed