फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Do not stop flying by cutting wings of daughters: DM

बेटियों का पंख काटकर उड़ान न रोकें:डीएम

Mon, 15 Feb 2021 05:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
Do not stop flying by cutting wings of daughters: DM
कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता करतीं नवागत जिलाधिकारी आर्यका आखौरी। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। बेटा-बेटी एक समान हैं। बेटियों के आगे बढ़ने में माता-पिता और परिवार की मुख्य भूमिका होती है। इसलिए बेटियों का पंख कभी न काटें। उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। नवागत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचना प्राथमिकता में शामिल रहेगा। इसके लिए सभी विभागों को सख्त हिदायत दी जाएगी। लापरवाही बरतने वाले विभागों को दंडित किया जाएगा। सुधार के लिए सभी को मौका दिया जाएगा। अगर उसके बाद भी स्थिति ठीक नहीं होगी तो कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि जनपद सृजन के बाद अखौरी जिले की 43वीं और कंचन वर्मा, दीपिका दुग्गल के बाद तीसरी महिला डीएम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed