{"_id":"61ad06a8d990f45c2b72ac19","slug":"do-not-panic-with-omicron-be-careful-bhadohi-news-vns6263042194","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन से घबराएं नहीं सावधानी बरतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में स्वास्थ्य मेले का जायजा लेते सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक। संवाद
- फोटो : BHADOHI
Link Copied
ज्ञानपुर। कोराना संक्रमण के पहली और दूसरी लहर की मार झेल चुके लोग अब कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सशंकित हैं। ऐसे में विशेषज्ञ व चिकित्सक लोगों को सलाह दे रहे हैं कि ओमिक्रोन को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि बचने के लिए कोविड नियमों का पालन करें। सावधानी बरतें और कोविड बचाव का वैक्सीन लगवाएं। बीते दो साल से कोरोना ने लोगों को परेशान किया है। जिले में भी कोरोना संक्रमण की वजह से कई लोगों की मौत हुई। हजारों लोग इस महामारी से ग्रसित हुए इस समय कोरोना का प्रसार शून्य है। इसके बाद भी निरंतर टीकाकरण व टेस्टिंग की जा रही है। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि के बाद से जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। रेलवे व बस स्टेशनों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूसरे शहरों से आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग शुरू कर दी है । ऐसे में खुद की सुरक्षा को लेकर गंभीरता बरतनी चाहिए। सार्वजनिक जगहों पर मास्क, सैनिटाइजर और शारीरिक दूरी का पालन जरूरी है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय शर्मा ने कहते हैं कि इस नए वैरियंट को लेकर बुजुर्गों और बच्चों को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। कोविड टीका अवश्य लगवाएं जो लोग पहली डोज नहीं लिए है वह बूथों पर जल्द पहुंचकर वैक्सीन लगवाएं। पहली डोज लेने वाले दूसरी डोज जरूर लगवा लें। मुख्य चिकित्साअधिकारी डॉ. संतोष चक ने बताया कि कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन से घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना गाइड लाइन के पुराने नियमों का पालन करे। वैक्सीन के दोनो डोज अवश्व लगवाएं। वैक्सीन की पूरी डोज लगवाने वाले लोगओमिक्रॉन से सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।