{"_id":"59516a474f1c1bb2338b4845","slug":"do-not-care-negatively-in-patients-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों के उपचार में लापरवाही न बरतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों के उपचार में लापरवाही न बरतें
bhadohi news
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
बच्ची को दस्त की खुराक पिलाते ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में सोमवार को उल्टी-दस्त पखवारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें बच्चों को उल्टी-दस्त से बचाने के लिए गांव-गांव दवाओं का वितरण और बेहतर उपचार पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने पांच बच्चों को उल्टी-दस्त की दवा पिलाकर पखवारा कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बेहतर इलाज के लिए तमाम सुविधाएं दे रही हैं। सीएचसी, पीएचसी, जच्चा-बच्चा केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता के बाद भी लापरवाही बरती जाती है। चिकित्सक आम मरीजों का बेहतर उपचार करें, जिससे जनता के बीच उनका संवाद कायम रहे। उन्होंने कहा कि एएनएम, आशा बहनें उल्टी-दस्त पखवारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डोर टू डोर जाकर दवाओं का वितरण करें। उमस और गर्मी के चलते इस समय हर परिवार में कोई न कोई इस बीमारी से पीड़ित है। सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय, सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे ने भी अभियान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रदीप सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।