फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM will start Magh fair

डीएम करेंगे माघ मेले का आगाज

Sun, 27 Dec 2020 06:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
DM will start Magh fair
जंगीगंज। काशी-प्रयाग के मध्य सेमराधनाथ गंगा तट पर माघ मेले की तैयारियां शुरू होने लगी हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग की अनदेखी से कल्पवासियों की परेशानी बढ़ सकती है। तट तक पहुंचने के लिए लगने वाले चकरप्लेट की चौड़ाई काफी कम रखी जा रही है, जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

महंत करुणाशंकर दास महाराज ने बताया कि गत 26 वर्षों से माघ मेले का आयोजन होता आ रहा है। जहां पर दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले कल्पवासी रेत पर एक माह तक कल्पवास को पूरा कर लौटते हैं। वन विभाग की ओर से अलाव के लिए लकड़ी, विद्युत विभाग बिजली आपूर्ति, नगर पालिका गोपीगंज शौचालय, जलनिगम पेयजल के लिए हैंडपंप की व्यवस्था करता है। तीन दिन पहले जिला प्रशासन ने बैठक कर अधिकारियों और विभागों को जिम्मेदारी भी दे दी लेकिन अभी तक लोक निर्माण विभाग की ओर से काम शुरू हुआ। हालांकि चकरप्लेट की चौड़ाई कम होने से दिक्कत हो सकती है। स्वामी जी ने बताया कि माघ मेले में कल्पवासी वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के गाइड लाइन में कल्पवास करेंगे। एक जनवरी को डीएम राजेंद्र प्रसाद की ओर से गंगा और ध्वज पूजन कर मेले का आगाज किया जाएगा, जो 28 फरवरी तक चलेगा। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हीरामणि वर्मा ने कहा कि चकरप्लेट की संख्या बढ़ाई जाएगी। कल्पवास शुरू होने से पूर्व सभी काम पूर्ण हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed