फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM strict on being absent in offices

कार्यालयों में अनुपस्थित रहने पर डीएम सख्त

Wed, 30 Mar 2022 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
DM strict on being absent in offices
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो कर्मचारी व अधिकारी समय से कार्यालय नहीं पहुंचते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम की तरफ से बीते 28 मार्च को जिले के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण कराया गया था। उसमें कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने निरीक्षण में कर्मचारियों के अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही विभागीय अधिकारियों को आगाह किया कि अगली बार निरीक्षण के दौरान जो भी अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिलेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक बैठकर जनता की समस्याएं सुनकर उसका निस्तारण करें। उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। लापरवाही की शिकायत मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed