{"_id":"621bcf9039f7001d6f792ea5","slug":"dm-sp-inspected-the-district-jail-bhadohi-news-vns6408348199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने रविवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इससे बंदियों और जेल प्रशासन में खलबली मच गई। लगभग एक घंटे तक किए गए निरीक्षण के दौरान जेल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिलने पर अधिकारियों ने संतोष जताया। वहीं साफ-सफाई के साथ ही बंदियों को जेल मेन्यू के हिसाब से भोजन देने का निर्देश दिया।
जिले में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच रविवार को दोपहर बाद डीएम-एसपी ने जिला जेल पहुंचकर बैरकों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों से बात कर भोजन आदि के बारे में जानकारी ली। पुरुष, महिला एवं विभिन्न बैरकों में जाकर बंदियों से मूलभूत सुविधाओं व व्यवस्था के बारे में पूछताछ किया। अधिकारियों ने कारागार में साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। निर्देश दिया कि इसी तरह प्रतिदिन जेल में साफ-सफाई होनी चाहिए। बैरक देखने के बाद दोनों अधिकारी कारागार के चिकित्सालय पहुंचे। यहां बंदियों को दी जाने वाली दवाओं के बारे में पूछताछ की। साथ ही रजिस्टर भी चेक किया। अस्पताल में बेड व साफ - सफाई का जायजा लिया। जेलर को हिदायत दी कि बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण समय-समय पर कराते रहें। प्रयास रहे कि बंदी एक साथ झुंड में न जुटें। अधिकारियों ने जेल की रसोई भी देखी। इस मौके पर सीओ ज्ञानपुर एके सिंह आदि भी मौजूद रहे।